Pratapgarh Kunda News: पैर में सांप लिपटा देखकर विवाहिता को हुआ हृदयाघात, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 21 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे पंडित सिंहगढ़ गांव निवासी रमाशंकर मिश्र उर्फ झुन्ना की 48 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे घर के बगल धान की नर्सरी में पड़ा मवेशी भगाने गई थी। परिजनों के मुताबिक, इसी बीच पुष्पा के पैर में सांप लिपट गया था। पैर में सांप लिपटा देखकर वह चिल्लाने लगी। किसी तरह भागकर घर आई और और पूरी दास्तां अपने पति से बताई। लोगों ने जाकर देखा तो सांप खेत में था। वहां से लौटने के बाद पति ने देखा तो पुष्पा अचेत पड़ी थी। आनन-फानन में निजी वाहन से सीएचसी सांगीपुर ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा के मुताबिक सांप से भयभीत पुष्पा की हृदयाघात से मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.