प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- Pratapgarh Kunda News: ढकवा। आसपुर देवसरा के महुली गांव निवासी श्रीपाल चौहान का 25 वर्षीय बेटा शाम करीब 3:30 करीब से गुजरे तंबूरा नाले के पास शौच के लिए गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नाले में गिरकर डूब गया। जानकारी पर गांव के लोग पहुंचे और उसे नाले से खोजकर बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: शौच के लिए गए युवक की तालाब में डूबकर मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...