प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। थाना क्षेत्र के बक्तावर का पुरवा बुलाकीपुर गांव निवासी विनय मौर्य, उदय मौर्य ने पुलिस को संयुक्त रूप से तहरीर दिया। 20 अक्तूबर को करीब तीन बजे प्राथमिक विद्यालय बुलाकीपुर के पास से वह लोग पैदल ही जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी ले आए यहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। पीड़ित विनय और उदय की तहरीर पर पुलिस ने बाइक नंबर और चालक अरविंद पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...