Pratapgarh Kunda News: पैदल जा रही महिला की बस से कुचलकर मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। देहात कोतवाली के बड़नपुर गांव के पास बुधवार शाम पैदल जा रही महिला की बस से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक भाग निकला। कटरा मेदनीगंज चौराहे से मानधाता की ओर जा रही बस बड़नपुर पहुंची तो पैदल जा रही करीब 40 वर्षीय महिला को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद बस चालक तेजी से भाग निकला। करीब ही एक दुकान पर चाय पी रहा मऊआइमा का रहने वाला मजदूर विनोद कुमार उसे ई-रिक्शा से मेडिकल कॉलेज ले आया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद महिला की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के ही सिटकहा मोहनगंज निवासी नागेलाल रजक की पत्नी रेखा के रूप में हुई। सूचना पर पति के साथ ही अन्य परिजन भी पहुंच गए। एसओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। टक्कर मारने वाली बस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.