Pratapgarh Kunda News: पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 15 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के गड़रियन का पुरवा मोहल्ला निवासी राम कृपाल पाल का 50 वर्षीय बेटा रामपाल शनिवार की शाम करीब पांच बजे किसी काम से पेड़ पर चढ़ा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज को सीएचसी ले गए। सीएचसी कुंडा में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी लक्ष्मी पाल, बेटे अनुराग पाल, अनुज पाल और दो विवाहित बेटियों संग पूरे परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। परिजन मृतक के शव का अंतिम संस्कार रविवार को बाबा हौदेश्वरनाथ गंगा घाट पर किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.