प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। बरसात के दौरान अचानक पेड़ से गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रुप में उसे सीएचसी से स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के तंपतपुर उतरार गांव निवासी शिव लाल की 58 वर्षीय पत्नी महेशा देवी बुधवार शाम धान की रोपाई कर रही थी। उसी समय तेज हवा संग हुई बरसात के दौरान खेत में लगा सफेदा का पेड़ उसके ऊपर गिरा तो वह गंभीर घायल हो गई। परिजनों संग प्रधान प्रतिनिधि विनोद सरोज घायल को सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। साथ गए प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव ने बताया कि घायल की हालत में सुधार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...