प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 2 -- Pratapgarh Kunda News: बसहीपुर गांव निवासी भुवाल पटेल के 30 वर्षीय बेटे सोनू पटेल का पेड़ शुक्रवार की सुबह पड़ोसी काट रहे थे। सोनू ने पेड़ काटने से मना किया तो वह लोग गाली देते हुए उसे पीटने लगे। भाई की चीख सुनकर उसे बचाने दौड़ी उसकी 20 वर्षीय बहन प्रीती पटेल को भी उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते चले गए। परिजन घायलों को सीएचसी लाकर इलाज कराए और आरोपितों के खिलाफ उक्त नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...