Pratapgarh Kunda News: पेड़ से टकराने के बाद पलट गई कार, चालक घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर थाना क्षेत्र के मुल्तानीपुर तालाब के पास शुक्रवार सुबह सड़क पर आए मवेशी को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि साथ बैठा युवक सुरक्षित बच गया। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि मोहनगंज का व्यवसायी अपने भुवालपुर निवासी मित्र की कार लेकर लखनऊ जा रहा था। सुबह करीब सात बजे मुल्तानीपुर तालाब के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार पेड़ से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि टक्कर के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कार सवारों को बाहर निकाला।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.