प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। सुल्तानपुर से मुर्गी लेकर जा रही पिकअप पट्टी-रानीगंज मार्ग पर नीलगाय के झुंड से बचने के लिए असंतुलित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इससे 500 से अधिक मुर्गियां मर गईं। घटना शनिवार भोर की है। मध्य प्रदेश के शहडोल निवासी 40 वर्षीय विक्की शनिवार को भोर में पिकअप पर सुल्तानपुर से मुर्गी लादकर लौट रहा था। पट्टी-रानीगंज मार्ग पर जामताली शुक्लान गांव के समीप भोर करीब पांच बजे अचानक सामने आए नीलगाय के झुंड से बचाने के चक्कर में पिकअप असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर लदी 500 से अधिक मुर्गियां मर गईं। कई मुर्गियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी दूसरा गेट खोलकर चालक को बाहर निकाला। हादसे में उसे मामूली चोटें आई...