प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। थाना क्षेत्र के बाबू पट्टी गांव निवासी सुनील यादव का 16 वर्षीय बेटा सचिन यादव गांव के ही राजेंद्र सरोज के 26 वर्षीय पुत्र रविशंकर सरोज सोमवार शाम रिश्तेदारी से लौट रहे थे। रानीगंज के ही भागीपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को ट्रामा सेंटर ले आई। यहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...