प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। विकासभवन के पास स्थित पंप पर बुधवार सुबह पेट्रोल में पानी मिला होने को लेकर हुई मारपीट में सुलह हो गई। थाने ले जाए गए पेट्रोलपंप कर्मी और ग्राहक को पुलिस ने छोड़ दिया। उधर पेट्रोलपंप के अधिकारी दूसरे दिन भी जांच के लिए नहीं आए। विकस भवन के करीब कटरा मेदनीगंज रोड पर देहात कोतवाली क्षेत्र में संचालित पंप पर बुधवार सुबह पेट्रोल भराने के बाद लोगों के टैंक से पानी निकलने लगा। इसे लेकर दो कर्मचारियों की पिटाई कर दी गई। पुलिस एक कर्मचारी और मारपीट करने वाले एक ग्राहक को थाने ले गई लेकिन बाद में दोनों ने सुलह कर लिया। डीएसओ कार्यालय के एआरओ पंकज सिंह ने पेट्रोल का सैंपल लेने के बाद अगले आदेश तक बिक्री पर रोक लगा दी। हालांकि दूसरे दिन गुरुवार को भी कंपनी के अधिकारी जांच के ...