Pratapgarh Kunda News: पेट्रोल में पानी की जांच के लिए लिया गया नमूना दूसरे दिन भी बाधित रही आपूर्ति
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज के रायपुर तियाई स्थित एसआरएन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत के दूसरे दिन शुक्रवार को भी बिक्री ठप रही। पेट्रोल की जांच के लिए नमूना लिया गया। साथ ही पूरा टैंक खाली कराकर जांच कराने की तैयारी चलती रही। गुरुवार को पेट्रोल भरवाने के बाद कई बाइकें स्टार्ट नहीं हुईं तो ग्राहकों ने पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। शुक्रवार को प्रभावित ग्राहक बाइक की टंकी से निकाला गया पेट्रोल डिब्बों और बोतलों में लेकर पंप पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल बदलने अथवा रुपये वापस करने की मांग की। इसे लेकर ग्राहकों और मैनेजर के बीच कहासुनी भी हुई। लोगों की नाराजगी को देखते हुए चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने 112 पीआरवी और पुलिसकर्मियों की तैनाती की। पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.