Pratapgarh Kunda News: पूर्व सैनिकों के साथ वृद्धजनों का किया सम्मान
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पट्टी के सभागार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को पट्टी मंडल के पूर्व सैनिक और वृद्धजनों का सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने पूर्व सैनिकों के साथ ही नगर के निवासी वृद्धजनों को अंग वस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, प्रतिनिधि विनोद पांडेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला मंत्री रामचरित्र वर्मा, मंडल महामंत्री निशांत श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष मनोज कुमार खंडेलवाल, मंडल मंत्री नागेन्द्र प्रसाद तिवारी, बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.