Pratapgarh Kunda News: पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर शिक्षक किए गए सम्मानित
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़,संवाददाता। शहर के मीरा भवन स्थित वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य सदस्यों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका अलका सिंह और राकेश सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार को शिक्षक दिवस की बधाई दी। विद्यालय के व्यवस्थापक धीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्या सुनीता और शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शिक्षक सर्वत्र पूज्य हैं: अलखनाथ यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.