Pratapgarh Kunda News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने की धमकी, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 18 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थानाक्षेत्र के करैनी पंचमहुवा गांव निवासी अनुभव यादव बिहार ब्लॉक के पूर्व प्रमुख और जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता हैं। अनुभव यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बसावन का पुरवा पंचमहुवा गांव निवासी सपा कार्यकर्ता आशीष कुमार उर्फ छब्बे यादव उनसे राजनैतिक रंजिश रखता है। उसी रंजिश के कारण वह आए दिन अपने फेसबुक, सोशल मीडिया पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि 17 अक्तूबर को गांव के सार्वजनिक स्थलों पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अनुभव यादव की तहरीर पर पुलिस ने सपा कार्यकर्ता आशीष कुमार उर्फ छब्बे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.