Pratapgarh Kunda News: पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष महेंद्र बौद्ध का निधन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र बौद्ध का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 55 वर्षीय महेंद्र बौद्ध तीन बार जिलाध्यक्ष के साथ अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रहे। परिवार के लोगों ने बताया कि सप्ताह भर पहले भवन निर्माण के दौरान उनके पैर में कील लग गई थी। पैर में सूजन आने पर उन्होंने शहर के एक चिकित्सक को दिखाया तो उन्हें प्रयागराज भेज दिया गया। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उनकी सांस थम गईं। उनके बेटे की नवंबर में शादी होनी है। उनके निधन की जानकारी होने पर इलाके के लोगों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी शोक जताया है। यह भी पढ़ें- जयंती पर बीपी मंडल को किया नमन यह भी पढ़ें- Moradabad News: बीपी मंडल सामाजिक न्याय के पुरोधा थे : जयवीर यादव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.