प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा कोतवाली के खेमई का पुरवा चकादरअली गांव निवासी 73 वर्षीय पूर्व प्रधान वृंदावन पटेल का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी होते ही पटेल समाज में शोक छा गया। शुक्रवार को पूर्व प्रधान का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आरपी पटेल ने कहा कि वृंदावन पटेल के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। रामरंग पटेल, सुन्दर लाल पटेल, शिव कुमार पटेल, अनिल कुमार पटेल, राम कुमार पटेल, मनोज पटेल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...