Pratapgarh Kunda News: पूर्व प्रधान को दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर। इलाके के पूरे उसरहा (कूम्ही आइमा) निवासी पूर्व प्रधान मुस्ताक अहमद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के नासिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बुधवार को गांव के आरोपी नासिर ने गांव में घूम-घूम कर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जानकारी होने पर पूछताछ करने गए तो आरोपी ने थप्पड़ मार दिया और और रॉड लेकर जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी गोली मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.