प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 5 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। बिहार ब्लॉक के बिकरा गांव के पूर्व प्रधान संगम लाल गुप्ता के 95 वर्षीय पिता सुन्दर लाल गुप्ता का बुधवार सुबह मंडल भासों स्थित आवास में निधन हो गया। पूर्व प्रधान के पिता के निधन की जानकारी होने पर लोगों में शोक फैल गया। संगमलाल गुप्ता ने बताया कि अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह शृंग्वेरपुर गंगा घाट पर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...