Pratapgarh Kunda News: पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर जताया शोक
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। फतेह बहादुर इंटर कॉलेज हीरागंज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और किसुनी ग्राम पंचायत के निवासी 70 वर्षीय शिवसागर सिंह का मंगलवार रात बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होते ही गांव से लेकर विद्यालय तक शोक फैल गया। गुरुवार को फतेह बहादुर इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने शोक सभा का आयोजन किया। विद्यालय प्रबंधक, भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन, पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र बहादुर सिंह, बद्रीनाथ यादव ने संयुक्त रुप से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको नमन किया। इस मौके पर डीहा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य पारसनाथ मिश्रा, चन्द्रभूषण त्रिपाठी, राम भजन सरोज, प्रधानाचार्य बीनू सिंह, विद्यालय के शिक्षकों, छात्र छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.