प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। भक्ति धाम मनगढ़ निवासी बालकृष्ण मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 जुलाई की सुबह वह अपनी भूमिधरी पर निर्माण करा रहा था। तभी गांव के कुछ लोग लाठी, कुल्हाड़ी,फरसा, फावड़ा लेकर पहुंचे और उसकी दीवार तोड़ने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने यहां एक भी ईंट रखने पर कुल्हाड़ी से सिर काटने और परिवार को मारने की धमकी दी। धमकी से पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित बालकृष्ण की तहरीर पर पुलिस ने दीपक यादव, दिलीप यादव, अरविंद यादव, मंजू यादव सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...