प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 20 -- Pratapgarh Kunda News: बीते 14 सितंबर से प्रारंभ हुए भगवान गणेश महोत्सव अब समापन की ओर पहुंच रहा है। घरों के साथ ही पंडालों में बप्पा का पूजन करने के बाद 56 व्यंजनों का प्रसाद का भोग लगाया जा रहा है। डीजे, नगाड़ा की धुन पर भक्तों की भीड़ बप्पा की विदाई कर रही है। शनिवार की रात शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पंडाल से लेकर घरों में भगवान गणेश को 56 व्यंजनों का भोग लगाकर आयोजन समिति ने प्रसाद वितरित किया। रविवार की सुबह से शाम तक बप्पा की विदाई में भक्तों की भीड़ उत्साहित नजर आई। शहर के श्याम बिहारी गली स्थित सिद्धेश्वरनाथ धाम श्री बाल गणेश पूजा समिति से प्रहलाद खंडेलवाल, कुणाल, अंशू सोनी, रोहित खंडेलवाल, श्रेयांश जैन हर्ष, मुख्य पुजारी दयाशंकर तिवारी की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा का सामूहिक रूप से पूजन कराया...