प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर हिन्दुस्तान संवाद । पहाड़पुर स्थित बीडी दुबे इंटर कॉलेज में रविवार को डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में प्रबंध समिति की बैठक में शैक्षिक परिवेश को सुदृढ़ बनाने को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान हुए निरीक्षण में पुस्तकालय के लचर रखरखाव पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने सबसे पहले विद्यालय के संस्थापक पं. भगवानदीन दुबे की प्रतिमा पर प्रबंधक नवीन कुमार दुबे और वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल के साथ माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बैठक में डीएम ने विद्यालय में पठन पाठन को लेकर संसाधनों की उपलब्धता की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय के पहुंच मार्ग को मुख्य मार्ग से जोड़े जाने के लिए पक्की सड़क के निर्माण कराने की भी स्वीकृति दी। परिसर में शौचालय...