Pratapgarh Kunda News: पुष्पवर्षा के बीच निकाली जलझूलनी रथयात्रा, भक्ति में डूबा शहर
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- Pratapgarh Kunda News: एकादशी के अवसर पर मंगलवार को श्री लक्ष्मीनारायण की जलझूलनी रथयात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ दोपहर तीन बजे जेल रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथ पर विराजमान भगवान श्री लक्ष्मीनारायण के दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं और बच्चों ने अपने घरों के सामने भगवान की आरती उतारी और पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। जलझूलनी एकादशी का धार्मिक महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि सनातन परंपरा में इस दिन भगवान विष्णु की विशेष आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान को रथ अथवा पालकी में विराजमान कर जल विहार कराया जाता है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जल झूलनी एकादशी: मंदिरों से निकली भगवान की झांकी, गंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.