Pratapgarh Kunda News: पुलिस ने युवक को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर की वसूली, तीन निलंबित
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: पुलिस की स्पेशल टीम पर एक युवक को ड्रग्स, अवैध असलहा के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे रुपये वसूलने का आरोप लगा है। शिकायत पर एसपी दीपक भूकर ने टीम के तीन सदस्यों को निलंबित कर सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के शिवांश विश्वकर्मा ने मामले में एसपी से शिकायत की थी। आरोप लगाया कि 15 अक्तूबर को वह दीवानगंज बाजार के पास सड़क किनारे अपनी महिला रिश्तेदार से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान स्पेशल टीम के प्रभारी विजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ मारपीट की। गलत काम स्वीकार करने का दबाव बनाया गया। उसे छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की गई। ड्रग्स, अवैध असलहा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.