प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके सामने भी वे गाली गलौच करते हुए मारपीट और जानलेवा धमकी देते रहे। किसी तरह माहौल शांत कराने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। एसआई ने मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाघराय थाने के उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दी कि दो जुलाई की शाम करीब 6.30 बजे गश्त के दौरान खबर मिली कि पुंवासी गांव निवासी अनूप कुमार और दूसरे पक्ष से दिनेश कुमार के बीच जमीन पर कब्जेदारी को लेकर मारपीट हो रही है। वह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे तो उनके सामने भी लोग गाली गलौच करते हुए मारपीट, जानलेवा धमकी देते रहे। जिसमें कई लोग घायल हुए। किसी तरह लोगों को शांत कराकर घायलों को इलाज को भेजा और क...