Pratapgarh Kunda News: पुलिस के सामने मारपीट का वीडियो वायरल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: वैशपुर। मानधाता थाना क्षेत्र के लिलौली गांव में सोमवार को कुछ लोगों ने पुलिस के सामने एक युवक की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। उक्त गांव निवासी राजू कुमार सोमवार दोपहर घर पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोगों ने तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाते हुए उस पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तब भी लोग उसकी पिटाई करते रहे। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.