Pratapgarh Kunda News: पुरानी पेंशन, टीईटी की अनिवार्यता और पदोन्नति के मुद्दे पर शिक्षकों ने दिया धरना
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 18 -- Pratapgarh Kunda News: प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की ओर से बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शामिल होकर पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग उठाई। इस दौरान उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक एवं जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में नियुक्त ऐसे शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए, जिनकी भर्ती का विज्ञापन एक अप्रैल 2005 से पहले जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.