प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 10 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के नरसिंहगढ़ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुंडा विधानसभा के पूर्व सपा अध्यक्ष राम अवध काका ने मुलायम सिंह के चित्र पर मार्ल्यापण करते हुए उनको नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव गरीबों, असहायों, दलितो, पिछड़ों के मसीहा रहे। सदैव उनके हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी। इस मौके पर अधिवक्ता अखिलेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नोखेलाल यादव, शब्बू, दिलीप यादव, मुन्ना यादव, वेदी यादव, संदीप पाल, मो. इमरान, कल्लू विश्वकर्मा, शिव लाल, प्रदीप सिंह, जितेन्द्र सिंह, हनुमत पटेल, संतोष, संजय गुप्ता...