प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग किनारे शहर के बाबागंज स्थित दीनदयाल उपाध्याय हादीहाल सभागार में शुक्रवार की शाम डीएम,एसपी की ओर से संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक आमंत्रित हुई। बैठक में प्रशासन सहित अन्य विभागों के सभी अधिकारी व जन प्रतिनिधियों के साथ मंथन चल रहा था। शाम के समय अल्प समय के लिये बिजली आपूर्ति बाधित हुई। पांच मिनट तक अंधेरे में बैठे लोगों ने असहज महसूस करते पहले अपने-अपने स्मार्टफोन की फ्लैश लाइट जलाई। हालांकि पालिका के इस सभागार बिजली आपूर्ति के लिये पांच किलोवाट की क्षमता का एक जनरेटर है। कर्मचारी ने जनरेटर स्टार्ट करने का प्रयास किया। जनरेटर स्टार्ट नहीं होने से सभागार में अंधेरा छाया रहा। नगर पालिका के ईओ सहित अन्य अधिकारी जनरेटर की मरम्मत कराने में जुट गये। 20 मि...