Pratapgarh Kunda News: पीएचसी में जांची गई नगर के स्वच्छता कर्मियों की सेहत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 21 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मानिकपुर के स्वच्छता कर्मियों के सेहत की जांच और इलाज के लिए सोमवार पीएचसी मानिकपुर में शिविर आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.जेबा मुम्ताज, फार्माशिष्ट सुनील कुमार की टीम ने स्वच्छता कर्मियों की सेहत जांची, पीड़ित लोगों को दवाएं दी और बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए सावधानी बरतने को कहा।इस मौके पर स्वच्छता सुपरवाइजर जितेन्द्र मिश्रा, सतीश कुमार, बसंत लाल, अरविन्द कुमार, सुनील कुमार, रेखा देवी, लिपिक अनुराग, सार्थक जायसवाल, राजबीर सोनकर, संदीप कुमार, प्रभाव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.