Pratapgarh Kunda News: पीईटी को लेकर एसपी ने की गोष्ठी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। जिले में 25, 30 अक्तूबर और 1 नवम्बर को 21 केंद्रों पर पीईटी आयोजित होगी। जिसमें 52 हजार 272 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए एसपी दीपक भूकर ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित बेल्हा हॉल में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को आवश्यक प्रबंध करने, डायल-112 को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एलआईयू को अलर्ट रहने को कहा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पुलिस एस्कॉर्ट व मजिस्ट्रेट की देखरेख में केंद्रों तक पहुंचाएं पीईटी सामग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.