Pratapgarh Kunda News: पिलर लगाने से रोकने पर दंपती को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 11 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव निवासी बृजेश कुमार शुक्ला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 10 अगस्त को करीब 11 बजे गांव के कुछ लोग उसके दरवाजे के सामने पिलर लगा रहे थे। उसकी पत्नी मंजू देवी ने मना किया तो आरोपी गालियां देते हुए पीटने लगे। आरोप है कि बचाने के दौरान उसकी भी पिटाई कर दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित बृजेश शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने अवधेश नारायण, मनीष, सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.