प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां। थाना क्षेत्र के पूरे जीत गांव निवासी रमापति पत्नी गणेश ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 11 जुलाई को करीब एक बजे मल्ला का पुरवा गांव के कुछ लोग पहुंचे। जमीन की माप कराने के बहाने उसके लगाए गए पिलर तोड़ने लगे। जब उसने विरोध किया तो वे जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। धमकी से सहमी महिला ने पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करा कार्रवाई करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...