प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- Pratapgarh Kunda News: काशीपुर डुबकी गांव निवासी राधेश्याम सरोज की पत्नी ऊषा रानी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो अक्तूबर को करीब 12 बजे वह अपने मजदूर को लेकर पिलर के लिए गड्ढा खुदवा रही थी। इसी बीच दो लोग पहुंचे और गालियां देते हुए ईंटा से उसके पति को मारा और विरोध करने पर उसको भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ऊषा रानी की तहरीर पर पुलिस ने आकाश सरोज उसकी मां अंजू देवी पत्नी राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: जिपं सदस्य सहित दो पर लाठी-डंडे से हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...