प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के डिहवा राम दास पट्टी गांव निवासी सचिन यादव ने पुलिस को तहरीर दी। पड़ोसी वीरेन्द्र यादव अपने जानवर उसके दरवाजे पर छोड़ा था जिसका उसने विरोध किया तो आरोपी गालियां देते हुए उसे पीटने लगा। उसकी चीख सुनकर उसके पिता छुड़ाने आए तो उन पर आरी से मारा जिससे वह भी घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चला गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वीरेन्द्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...