Pratapgarh Kunda News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: बंधवा, हिन्दुस्तान संवाद। उसरौली मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एक युवक की आंख के पास की हड्डी टूटने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज जौनपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बिझवट गांव निवासी सचिन कुमार के अनुसार नौ सितंबर की सुबह 9:30 बजे उनका भाई अमन पुत्र करमचंद्र पल्सर बाइक से सौरभ के साथ सलाहपुर जा रहा था। सलाहपुर नहर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमन और सौरभ घायल हो गए। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर बंधवा बाजार की ओर फरार हो गया। परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सौरभ के आंख के पास की हड्डी टूट गई है। उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.