Pratapgarh Kunda News: पावर बोर्ड मांगने पर मारपीट, तीन पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 22 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीगंज बाजार में दुकान से पावर बोर्ड मांगने पर विवाद हो गया। आरोप है कि दुकानदार और उसके दो बेटों ने युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पट्टी क्षेत्र के रमईपुर दिशिनी निवासी राकेश कुमार गौतम का बेटा नितिन गौतम छह महीने पहले दुकान को दिया गया पावर बोर्ड मांगने गया था। आरोप है कि बोर्ड मांगने पर नंदलाल उर्फ नंदू, रवि गुप्ता और अंकित गुप्ता ने गाली-गलौज कर मारपीट की। नंदलाल पर गला दबाने का भी आरोप है। बीच-बचाव करने पहुंचे शिवम गौतम के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.