प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- Pratapgarh Kunda News: विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के मझिगवां (पर्वतपुर) गांव में संजीव पटेल के नेतृत्व में पाल समाज की पीडीए चौपाल लगाई गई। इसमें समाज की एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार पाल और विधानसभा अध्यक्ष अहमद अली ने समाज के लोगों को संबोधित किया। वक्ताओं ने सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और समाज के हित से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। इस दौरान राम बहादुर पाल, रामनरेश पाल, अमित पाल, रोहित पाल, शिव कुमार पाल, छोटेलाल पाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सपा की पाल भाईचारा समिति की बैठक में सामाजिक न्याय पर चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...