प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम,हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थानाक्षेत्र के पूरे देवजानी गांव में पालतू कुत्ता पड़ोसी के घर चले जाने को लेकर विवाद हो गया। कुत्ते की पिटाई का विरोध करने पर पड़ोसियों ने एक युवती के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे देवजानी गांव निवासी यासमीन पुत्री शाकिर अली के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब पांच बजे उनका पालतू कुत्ता गलती से पड़ोसी बशीर के घर चला गया था। आरोप है कि बशीर के बेटे आमिर और समीर कुत्ते को पीटने लगे और गाली-गलौच करने लगे। जब यासमीन ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की, जिससे उनके बाएं हाथ की उंगलियों में चोट आई। जाते समय आरोपी पीड़िता को जान से मारने क...