प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। पट्टी थाना क्षेत्र के महोखरी गांव की रहने वाली संगीता पत्नी रमेश हरिजन का आरोप है कि उसके बेटे के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने मारपीट कर ई-रिक्शा में तोड़फोड़ की है। पीड़ित के अनुसार उसका बेटा सत्यम हरिजन बगल के ही शुक्ला मिनरल आरओ वाटर प्लांट पर रहकर काम सीखता है। 27 अक्तूबर सुबह वह बस्ती में पानी की सप्लाई देकर वापस आ रहा था। जैसे ही वह मुन्नू हरिजन की चौकी (चक्की) के पास पहुंचा, तभी वहां पहले से मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। पानी फ्री में देने की बात कहने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। उसके लोडर ई-रिक्शा में भी तोड़फोड़ की। उसका पानी पलट दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...