प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। केंद्र सरकार की हर घर जल योजना जेठवारा के भोगापुर गांव में अब तक लागू नहीं हो सकी। पानी की टंकी के साथ ही कक्ष का निर्माण पूरा होने के बाद मकानों तक पहुंची पाइपलाइन में एक बूंद पानी नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों की ओर से पानी की आपूर्ति के विषय पर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से शिकायत की गई है। जेठवारा के भोगापुर गांव में दो साल पहले आसपास के गजराही, अनंतपुर, धामापुर सहित चार गांव में करीब दो हजार की आबादी के मकानों तक पेयजल सुविधा के लिउ केंद्र सरकार की हर घर जल योजना पर काम शुरू कराया गया। लगभग दो करोड़ रुपये का बजट खर्च होने का दावा कर पहले चरण में चार गांव की आबादी के मकानों तक डोर-टू-डोर पेयजल की सुविधा के लिए पाइपलाइन और नल कनेक्शन वितरित किया गया। पानी की टंक...