Pratapgarh Kunda News: पागल घोड़े के हमले से चार लोग जख्मी
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के लालसाहब का पुरवा गांव निवासी राम भारत का 30 वर्षीय बेटा जालंधर पटेल सोमवार देर शाम अपने घर से पैदल भाव चौराहे जा रहा था। जैसे ही वह गांव से आगे बढ़ा एक पागल घोड़े ने उस पर हमला बोल दिया। शरीर में कई जगह काटकर घायल किया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, घोड़े को भगाया तो उसकी जान बची। परिजनों ने घायल को सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह पुन: पागल घोड़ा क्षेत्र में आ गया और कई लोगों को काट लिया। उसने दुर्ग सरांय गांव निवासी बिटान देवी पत्नी सुभाष, कलावती पत्नी जोखू, पत्नी सविता देवी पत्नी धर्मेन्द्र को कई जगह काटकर घायल कर दिया। घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पागल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.