Pratapgarh Kunda News: पागल कुत्ते ने बुजुर्ग पर किया हमला
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के हरिकापूरा गांव निवासी 65 वर्षीय रामदुलार विश्वकर्मा मंगलवार दोपहर पागल कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया। बताया गया कि रामदुलार विश्वकर्मा मंगलवार दोपहर करीब किसी काम से घर जा रहे थे। वह गांव के रास्ते में एक पागल कुत्ता उनके ऊपर झपट पड़ा। कुत्ते ने उन्हें काटकर घायल कर दिया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.