Pratapgarh Kunda News: पागल कुत्ता काटने से घायल युवक ने दम तोड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। पागल कुत्ता काटने के एक माह बाद युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। कन्धई थानाक्षेत्र के रखहा गांव के निवासी 34 वर्षीय प्रदीप कुमार गौतम को एक पागल कुत्ते ने काट लिया था। बताया जाता है कि उन्होंने इंजेक्शन लगवाते हुए इलाज कराया। हफ्तेभर पहले शनिवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई तो परिजन एम्स रायबरेली गए। वहां के बाद प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने के बाद से उसकी पत्नी नेहा गौतम का रो रोकर हाल बेहाल हो गया है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। अंतिम संस्कार शुक्रवार को बेल्हा देवी घाट पर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.