Pratapgarh Kunda News: पांच दिन से जला ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया, लोगों में रोष
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। गौरा पूरेबदल गांव के ठाकुर बस्ती के समीप पुरानी ट्यूबबेल के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर एक अगस्त को जल गया। इस ट्रांसफार्मर से ठाकुर बस्ती, दलित बस्ती सहित 25 घरों में विद्युत आपूर्ति होती है। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र गौरा के अवर अभियंता और कर्मियों को दी। लेकिन अब तक यहां ट्रांसफॉर्मर नहीं लगने के कारण लोग परेशान हैं। बारिश के दिनों में भी रात में बिजली न होने अंधेरे के कारण लोगों में डर बना हुआ है। इसके अलावा गांव की बस्तियों में लोग पीने के पानी की समस्या झेल रहे हैं। शिवसागर सिंह, बेचन सिंह, राजेंद्र सिंह, छोटेलाल, विजय बहादुर आदि ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द जले ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नए ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: वज्रपात से जला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.