Pratapgarh Kunda News: पांच तालाबों के मत्स्य पालन आवंटन की नीलामी 16 को
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। तहसील रानीगंज क्षेत्र के पांच तालाबों के मत्स्य पालन आवंटन के लिए 16 अक्तूबर को नीलामी प्रक्रिया होगी। तहसीलदार रानीगंज की ओर से जारी सूचना के अनुसार, नीलामी गांधी सभागार, तहसील रानीगंज में दोपहर दो बजे से होगी। 27 अगस्त को तहसील सभागार में मत्स्य पालन आवंटन के लिए नीलामी आयोजित की गई थी। हालांकि, नीलामी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाने के कारण ग्राम कहला, शेखूपुर और सुरवामिश्रपुर के पांच तालाबों के लिए प्राप्त पत्रावलियों पर दोबारा नीलामी कराई जाएगी। तहसीलदार ने सभी संबंधित आवेदकों से निर्धारित तिथि और समय पर गांधी सभागार, तहसील रानीगंज में उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में सहभागिता करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.