प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़ के औसानगंज नगरियामऊ स्थित शारदा सहायक नहर के बगल बने विशाल मैदान में अंर्तजनपदीय पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता पहली बार कराई गई। प्रतियोगिता को साहब अतेरुके बीडीसी रिंकू यादव, रमईपुर बीडीसी प्रादीप पटेल ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता किया। भदोही के संदीप पांच किमी की दौड़ प्रतियोगिता में अव्वल रहे। मुख्य अतिथि ज्वाला देवी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सचिव डॉ. विजय यादव ने फीता काटकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दौड़ खेल मैदान मुर्तजापुर से शुरू होकर नगरियामऊ, औसानगंज, लोहारन का पुरवा होते हुए संतोषी माता मंदिर से वापस खेल मैदान पर पहुंची। जिसमें भदोही जनपद के सीतामढ़ी निवासी धावक संदीप कुमार वर्मा पह...