Pratapgarh Kunda News: पहले टक्कर मारा फिर पीटा, अचेतावस्था में छोड़ भागे
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ गांव निवासी सहदेव शर्मा का 60 वर्षीय बेटा राम सूरत शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 3 अगस्त को गंगा एक्सप्रेस वे के बगल स्थित खेत में पानी लगाया था। रात करीब 11 बजे घर से चारपाई लेकर खेत जाते समय गांव के ही दो लोग नशे में पीछे से तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे मारा पीटा जिससे वह अचेत होकर गिर गया। उसे मरा समझकर वह लोग भाग निकले। सुबह परिजनों ने अचेतावस्था में उसे प्रयागराज ले जाकर इलाज कराया। पीड़ित ने मामले नामजद तहरीर दी है। एसओ संदीप कुमार तिवारी ने कहा कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.