Pratapgarh Kunda News: परिसर में मातमी सन्नाटा, मन में कौंधते रहे सवाल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के पूरे केशवराय परिसर में मेडिकल छात्र की मौत के दूसरे दिन मातमभरा सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन अपने कमरों में मौजूद छात्रों, प्रोफेसर व कर्मचारियों के मन में मौत की वजह से जुड़े तरह तरह के सवाल कौंधते रहे। हालांकि जवाब किसी के पास नहीं था। एमबीबीएस छात्र का शव रविवार को मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में पाए जाने के बाद सोमवार को भी मेडिकल कॉलेज परिसर में मातम पसरा रहा। हालांकि अवकाश का दिन होने के चलते कार्यालय व कक्षाएं आदि बंद थीं। अधिकांश छात्र, डॉक्टर, कर्मचारी मेडिकल कॉलेज परिसर में बने अपने आवासों में मौजूद रहे। लेकिन गम का माहौल ऐसा रहा कि बहुत कम लोग अपने कमरों से बाहर निकले। मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से जो लोग रोज आते हंसी मजाक करते थे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.